MP Weather Alert : मध्य प्रदेश के 32 जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेगी तेज हवाएं
MP Weather Alert: Rain alert in 32 districts of Madhya Pradesh, strong winds will blow at a speed of 50 km.
MP Weather Alert : पश्चिमी विक्षोभ के कारण मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटो के दौरान, प्रदेश के भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम्, उज्जैन एवं जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं कहीं, रीवा, शहडोल एवं सागर संभागों के जिलों में कुछ स्थानो पर ग्वालियर संभाग के जिलों में अनेक स्थानों परः चंबल संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।इन जिलों में फिर बारिश का अलर्ट
अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के दतिया, भिंड, पन्ना, छतरपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, सतना, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरेना, श्योपुरकलो, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह, सागर, मेहर जिले में गरज- चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है.।



