MP Weather Forecast : आज एमपी के 34 जिलों में बारिश का अलर्ट, ओलावृष्टि होने की संभावना
MP Weather Forecast: Rain alert in 34 districts of MP today, possibility of hailstorm

MP Weather Forecast : मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण मौसम में बदलाव आया है। पिछले तीन-चार दिनों से प्रदेश के कई जिलों में बारिश ओलावृष्टि का दौर जारी है। भिंड, दतिया, रीवा, मऊगंज, मडला, बालाघाट, डिंडोरी एवं अनूपपुर जिलों में तेज बारिश हुई है। डिंडोरी और अनूपपुर जिले में कई जगह ओलावृष्टि होने के समाचार मिले है। पश्चिमी विक्षोंभ कमजोर पड़ने से कई जिलों को बारिश से राहत मिलेगी।
आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान भोपाल, विदिशा, राजगढ़, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर दतिया, भिंड, मुरेना, श्योपुरकला, सिगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मेहर गरज-चमक के साथ वज्रपात और बारिश होने की संभावना बनी है।
8 अप्रैल को इन जिलों में बारिश के आसार
8 अप्रैल को एमपी के शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकला, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाडी, मेहर बारिश के आसार बने है। मौसम का पूर्वानुमान (Weather Forecast & Warnings) है।
9 अप्रैल को इन जिलों में अलर्ट
9 अप्रैल को सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी जिले में बारिश का अलर्ट है।



