MP News : शराब दुकानों की नीलामी में गड़बड़ी, बैतूल, गुना, अशोकनगर आबकारी अधिकारियों पर गिरी गाज

MP News: Disturbances in auction of liquor shops, action taken against these Betul, Guna, Ashoknagar excise officers

MP News : मध्यप्रदेश में शराब दुकानों की नीलामी प्रक्रिया में अपेक्षित राजस्व नहीं मिलने पर सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए दो जिलों के आबकारी अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

ग्वालियर स्थित आबकारी आयुक्त कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक बैतूल और गुना-अशोकनगर में पदस्थ अधिकारियों पर यह कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि संबंधित अधिकारी शासन द्वारा तय दरों पर शराब दुकानों की सफल नीलामी कराने में नाकाम रहे, जिससे राजस्व पर असर पड़ा।

आदेश में गुना-अशोकनगर के प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी गुरूप्रसाद केवट और बैतूल के जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिडार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान केवट को ग्वालियर और चिडार को भोपाल मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।

आबकारी विभाग का कहना है कि राजस्व हितों से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रह सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button