आज 02 नवंबर 2025 का राशिफल : कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण रहेगा, विवादों से बचें
Today's Horoscope for November 2, 2025: Today will be a mentally challenging day for Cancerians, avoid disputes.
आज 02 नवंबर 2025, रविवार का राशिफल :
मेष (Aries ♈)
रविवार का दिन आर्थिक रूप से आपके लिए शुभ रहेगा। नए निवेश की योजना बना सकते हैं। शादी योग्य युवाओं को मनचाहा जीवनसाथी मिलने के योग हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी और वैवाहिक जीवन में सुखद पल बिताएंगे। सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें और कार्यस्थल पर एकाग्रता बनाए रखें, क्योंकि मानसिक विचलन रह सकता है। प्रियजनों से मतभेद संभव हैं।
वृषभ (Taurus ♉)
आज का दिन पुरानी चिंताओं से मुक्ति देने वाला रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और पारिवारिक माहौल सुखद बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय आनंदमय बीतेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी और अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। नए काम की शुरुआत के लिए दोपहर का समय शुभ है। व्यापार में लाभ होगा और वित्तीय स्थिति मजबूत बनी रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत हैं।
मिथुन (Gemini ♊)
आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला है। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आ सकती है, इसलिए खानपान में सावधानी रखें। कार्यक्षेत्र में सहयोग की कमी रहेगी और पार्टनर के साथ मतभेद संभव हैं। खर्च अधिक रहेगा और संतान की चिंता सताएगी। हालांकि दोपहर के बाद स्थिति सुधरेगी, कार्यों में सफलता मिलेगी और बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। प्रिय के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।
कर्क (Cancer ♋)
आज का दिन मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण रह सकता है। मन अशांत रहेगा और नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं। गुस्से पर नियंत्रण रखें। खर्च बढ़ने से मन खिन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ पुराना विवाद उभर सकता है। हालांकि दोपहर के बाद मन प्रसन्न होगा और आनंद के पल बिताएंगे। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों से मतभेद से बचना चाहिए। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।
सिंह (Leo ♌)
आज का दिन आनंददायक रहेगा। मनोरंजन के अवसर मिलेंगे और प्रियजनों के साथ खुशियां साझा करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी प्रिय के साथ बाहर घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। दोपहर के बाद थकान और चिड़चिड़ापन महसूस होगा। काम में मन नहीं लगेगा और धन की कमी का एहसास रहेगा। अतिरिक्त जिम्मेदारी बढ़ सकती है, पर स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कन्या (Virgo ♍)
आज सफलता और प्रसन्नता दोनों साथ मिलेंगी। कार्य में सफलता से आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा और मानसिक स्थिति संतुलित रहेगी। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। प्रेम जीवन में धैर्य और समझदारी की जरूरत है। व्यापार में साझेदारों से लाभ होगा। वित्तीय स्थिति सुदृढ़ रहेगी, आय और व्यय में संतुलन बना रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।
तुला (Libra ♎)
आज आपकी रचनात्मकता और बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। लेखन, कला या शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति संभव है। विचारों में बार-बार परिवर्तन के कारण निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है। आकस्मिक खर्च के योग हैं। दोपहर के बाद किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता से प्रसन्नता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक परिवर्तन होंगे।
वृश्चिक (Scorpio ♏)
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। कार्यस्थल पर जिद छोड़कर काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। नए वस्त्र या सौंदर्य प्रसाधनों पर खर्च हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दोपहर के बाद मन विचलित रहेगा और नए काम की शुरुआत टालनी चाहिए। व्यापार में नए ग्राहक बनाने में मेहनत करनी होगी। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।
धनु (Sagittarius ♐)
आज आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा उच्च स्तर पर रहेगी। कार्यस्थल पर दक्षता दिखेगी। परिवार के साथ खरीदारी या घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों से सुखद समय बिताएंगे। दोपहर के बाद कुछ मानसिक चिंता संभव है। सौंदर्य और सजावट पर धन व्यय करेंगे। स्थायी संपत्ति या कागजात से जुड़े कार्यों में सतर्क रहें।
मकर (Capricorn ♑)
आज का दिन धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से शुभ है। पूजा-पाठ या दान-पुण्य में मन लगेगा। परिवार में कुछ मतभेद संभव हैं। कार्यक्षेत्र में ध्यान भटक सकता है। दोपहर के बाद भाग्य का साथ मिलेगा और मित्रों से मुलाकात लाभदायक होगी। व्यापार में लाभ के योग हैं, परंतु निवेश से पहले सोच-विचार करें।
कुंभ (Aquarius ♒)
आज का दिन आत्मिक शांति और संतोष देने वाला रहेगा। सांसारिक विषयों से ज्यादा आध्यात्मिकता की ओर झुकाव रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी। दोपहर के बाद धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थी अपने अध्ययन में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण रहेगा और व्यापार में लाभ होगा। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
मीन (Pisces ♓)
आज धन लेन-देन और निवेश में सावधानी जरूरी है। जल्दबाजी या आवेश में किए गए काम में विघ्न आ सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़ी बातों में संयम रखें। वाहन सावधानी से चलाएं। दोपहर के बाद सेहत में सुधार होगा और मन प्रसन्न रहेगा। मित्रों से उपहार या शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा और प्रेम जीवन में संतोष रहेगा।


