MP News : प्रशासनिक सेवा में नई मिसाल: इस को मिले IAS दंपती सृष्टि और नागार्जुन

MP News: A new example in administrative service: This is where IAS couple Srishti and Nagarjuna met.

Oplus_131072

MP News : मध्य प्रदेश  में प्रशासनिक फेरबदल के तहत IAS अधिकारी सृष्टि देशमुख ने हाल ही में खंडवा में अपर कलेक्टर के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस नियुक्ति की खास बात यह है कि उनके पति नागार्जुन बी. गौड़ा पहले से ही खंडवा जिले में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) के रूप में कार्यरत हैं। यह पहली बार है जब खंडवा जिले को एक साथ IAS दंपती की सेवाएं मिल रही हैं।

सृष्टि देशमुख मध्य प्रदेश कैडर की अधिकारी हैं और मूल रूप से भोपाल से हैं। उन्होंने वर्ष 2018 में सिविल सेवा परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर प्रशासनिक सेवा में प्रवेश किया था। उनके पति नागार्जुन बी. गौड़ा कर्नाटक से ताल्लुक रखते हैं और पहले मणिपुर कैडर में कार्यरत थे। विवाह से पूर्व उन्होंने कैडर ट्रांसफर कराकर मध्य प्रदेश में स्थानांतरण लिया।

अब यह दंपती खंडवा में प्रशासनिक मोर्चे पर अलग-अलग जिम्मेदारियों का निर्वहन करेगा। जहां नागार्जुन गोड़ा ग्रामीण विकास, पंचायत और जनकल्याण योजनाओं की निगरानी कर रहे हैं, वहीं सृष्टि देशमुख जिला प्रशासन, नीति क्रियान्वयन और कानून-व्यवस्था की कमान संभालेंगी।

Oplus_131072

प्रशासनिक हलकों में इस नियुक्ति को एक सकारात्मक और प्रेरणादायक उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों अधिकारी समन्वय के साथ जिले के विकास और जनसेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button