Betul News : बैतूल में राजस्व टीम और पुलिस पर हमला, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई, लापरवाही बरतने पर चौकी प्रभारी लाइन अटैच
Betul News: Attack on revenue team and police in Betul, strict action against the accused, outpost line attached for negligence
Betul News : बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ी रामोशी में भूमि सीमांकन के दौरान राजस्व टीम और पुलिस बल पर हमला करने का मामला सामने आया है। घटना 24 मार्च 2026 की है, जब सीमांकन कार्य के दौरान आरोपियों ने एकजुट होकर शासकीय कार्य में बाधा डाली और पत्थरों व अन्य हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में राजस्व विभाग के कर्मचारी और पुलिस जवान घायल हुए हैं।
- Betul News : बैतूल में बाईक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 10 बाईक जप्त, एक आरोपी को किया गिरफ्तार, एक फरार
पुलिस ने इस मामले में थाना मुलताई में अपराध क्रमांक 174/26 दर्ज कर बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
लापरवाही पर कार्रवाई
घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र कुमार जैन ने कड़ी कार्रवाई की है। प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर चौकी प्रभारी मासोद उप निरीक्षक रणधीर सिंह राजपूत को लाइन अटैच कर दिया गया है और उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
एसपी के सख्त निर्देश
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कर्तव्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासकीय कार्यों के दौरान पर्याप्त पुलिस बल, सुरक्षा व्यवस्था और आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


