Aaj Ka Rashifal 18 May 2025 : इन राशि वालों को व्यर्थ के विवाद करेंगे परेशान, जाने कैसे बितेगा आज का दिन
Today's horoscope 18 May 2025: Useless disputes will trouble these zodiac signs, know how the day will pass
Aaj Ka Rashifal 18 May 2025 : आज 18 मई 2025 दिन रविवार आज जेष्ठ मास कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज का शुक्ल योग रहेगा। आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है। आज अभिजीत सुबह 11:50 से दोपहर 12:44 बजे तक है। राहुकाल का समय है शाम 05:24 बजे से शाम 07:06 बजे तक रहेगा। आज चंद्रमा मकर राशि और सूर्य वृष राशि में रहेंगे। आज का दिशाशूल है पश्चिम दिशा है। मेष राशि Aries Today Horoscopes
अपने आत्मविश्वास को बढ़ाना होगा। जीवन साथी की सलाह से फैसले करें। आप आज किसी काम में व्यस्त रहेंगे। आपका सम्मान बढ़ेगा। जमीन संबंधित झगडे का निपटारा होगा। व्यापार में लाभ के योग बने हैं।
शुभ रंग मरून
वृषभ राशि Taurus Today Horoscopes
नई योजना बनाने का समय है। परिवार से सहयोग मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा न करें। व्यर्थ के विवाद से दूर रहे। काम को अपने प्रभावित न होने दे। व्यापार में हानि हो सकती है।
शुभ रंग केसरिया
मिथुन राशि Gemini Today Horoscopes
प्रत्येक काम सावधानी से करें। कहीं दूर से अच्छी खबर मिलेगी। कामकाज में मन लगेगा। खर्च अधिक होगा। परिवार के लोगों से पैसे उधार लेकर काम ना करें। व्यापार में ध्यान देने का समय है।
- शुभ रंग पीला
कर्क राशि Cancer Today Horoscope
अपनी भावनाओं को कंट्रोल रखें। कोई भी बड़ा फैसला सोच समझकर करें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। मान सम्मान मिलेगा। किसी काम को लेकर किसी से उम्मीद लगाकर ना बैठे। व्यापार में संबंधित काम बनेंगे।
- शुभ रंग भूरा
सिंह राशि Leo Today Horoscopes
किसी बात को लेकर सावधान रहे। आज अपनी वाणी पर विशेष नियंत्रण रखें। विरोधी मौके का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। योजनाएं सफल होगी। सेहत पर ध्यान देना होगा। व्यापार में उन्नति का समय है।
- शुभ रंग पीला
कन्या राशि Virgo Today Horoscopes
प्रॉपर्टी से संबंधित फैसला जल्दबाजी में ना करें। सुख के साधन बढ़ेंगे। जीवन साथी की ओर से खुशी मिलेगी। विरोधी आपकी प्रगति में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। जल्दी बाजी में कोई फैसला न करें। व्यापार में लाभ के योग बने है।
शुभ रंग मरून
तुला राशि Libra Today Horoscopes
मन आपका उत्साहित रहेगा। धन लाभ के योग बने हैं। परिवार में प्रेम बढ़ेगा। घर में विवाद ना करें। सेहत आपकी ठीक रहेगी। व्यापार में तरक्की के मौके मिलेंगे।
- शुभ रंग सफेद
वृश्चिक राशि Scorpio Today Horoscop
किसी बात को लेकर ज्यादा चिंता ना करें। अपने काम पर ध्यान देना होगा। परिवार से सपोर्ट मिलेगा। न्यायालय के मामले में सावधानी बरतें। लोगों से संपर्क बढेगा। विदेश से संबंधित व्यापार में लाभ होगा।
शुभ रंग लाल
धनु राशि SagittariusToday Horoscopes
मित्रों से मुलाकात होगी। किसी योजना पर चर्चा होगी। सुख सुविधाओं में खर्च बढ़ेगा। धन संबंधित लेनदेन में सावधानी रखें। परिवार की समस्याओं का समाधान होगा। व्यापार से जुड़े काम पूरे हो जाएंगे।
- शुभ रंग गुलाबी
मकर राशि Capricorn Today Horoscopes
भाग्य का साथ मिलेगा। मन मैं किसी बात को लेकर टेंशन रहेगी। अपने परिवार वालों से कोई बात ना छुपाए। अपने बजट को ध्यान में रखते हुए पैसा खर्च करें। व्यापार में लाभ के प्रयास बढ़ाना होगा।
- शुभ रंग लाल
कुंभ राशि Aquarius Today Horoscopes
लंबी दूरी की यात्रा से बचना होगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख बढ़ेगा। लोगों को खुश रखने का प्रयास करें। अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। कर्ज लेकर व्यापार में पैसा ना लगाए।
- शुभ रंग क्रीम
मीन राशि Pisces Today Horoscopes
किसी भी काम में जल्दबाजी से बचना होगा
। धन लाभ के लिए प्रयास बढ़ाना होगा। सुख के साधनों में धन खर्च होगा। परिवार वालों के साथ घूमने जाएंगे। अपना खान-पान न बिगड़ने दे। व्यापार के मामले में जल्दबाजी न दिखाएं।
- शुभ रंग भूरा
टीप: इस लेख में दी गई जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नही है। राशिफ़ल में दी गई जानकारी ज्योतिषियों के बताए अनुसार/ धर्मग्रंथों/ ग्रह नक्षत्र, मान्यताओं के आधार पर है।।


