Advertisement

MP Ladli Bahna Yojana :मप्र की इन महिलाओं को नहीं मिलेगा 23वीं किस्त का लाभ, सामने आई बड़ी अपडेट

MP Ladli Bahna Yojana
MP Ladli Bahna Yojana

MP Ladli Bahna Yojana : मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए लाडली बहना योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाना है ताकि महिलाएं अपने खर्च के लिए दूसरों पर निर्भर ना रहे। हाल ही में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के द्वारा 1.29 करोड़ बहनों के खाते में लाडली बहना योजना की राशि ट्रांसफर की गई।

मध्य प्रदेश के लाखों महिलाओं का नाम लाडली बहना योजना से हटा दिया गया है। सरकार ने कई महिलाओं को अपात्र घोषित कर दिया है।सूत्रों की माने तो 23वीं किस्त कई महिलाओं के खाते में नहीं आएगी।

कई महिलाओं के खाते में लाडली बहना योजना की किस्त नहीं आई है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ नियम और शर्तें बनाई गई हैं, जिनका पालन नहीं करने पर महिलाओं के खाते में पैसे नहीं आते हैं। इन शर्तों का पालन करने वाली महिलाओं को ही लाडली बहना योजना की राशि मिलेगा।

वार्षिक आय सीमा (MP Ladli Bahna Yojana )

जिन महिलाओं के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से अधिक है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।

आयकरदाता परिवार को नहीं मिलेगा लाभ

जिन महिलाओं का परिवार आयकर दाता है, उन महिलाओं को लाडली बहना योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।

सरकारी कर्मचारी या पेंशनभोगी

लाडली बहना योजना के नियम के अनुसार जिन महिलाओं के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।

Also Read:MP News: मप्र के इन कर्मचारियों को राज्य सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी, अब मिलेगा डबल भत्ता, जारी हुआ आदेश

जानें नए आवेदन कब खुलेंगे?

राज्य में कई ऐसी महिलाएं हैं जिन्हें लाडली बहना योजना का लाभ नहीं मिलता है, ऐसी महिलाएं नए आवेदन कर सकती हैं। हालांकि अभी नए आवेदक के लिए विंडो नहीं खुली है। माना जा रहा हैं कि जल्द ही सरकार की तरफ से विंडो खोली जाएगी। इसके बाद आप आवेदन कर सकती हैं।

Also Read:Betul Crime News: पति ने पत्नि के सिर पर हथोड़ा मारकर कर दी निर्मम हत्या, वारदात से फैली सनसनी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button